Sunday, July 26, 2026
Sunday, July 19, 2026
"Manoj Pandey Creation"-Vadh
Download
लंबे अंतराल के बाद वापसी: "कोरोना के साये" और एक क्राइम थ्रिलर का नया सफ़र!
नमस्ते दोस्तों,
आज बहुत दिनों बाद ब्लॉग के पन्नों को फिर से पलटने का मन हुआ। बीते कुछ समय से व्यस्तताओं और मन की उलझनों के कारण यहाँ कुछ नया नहीं आ पा रहा था। सच कहूँ तो, समय की कमी और आलस के कारण कॉमिक्स को स्कैन करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लेकिन यह ब्लॉग आज भी जीवित है, तो इसका सारा श्रेय राहुल दुबे जी को जाता है, जिन्होंने इसे इस दौरान भी सक्रिय रखा।
मैं तो बस लेटा-लेटा सोच रहा था कि क्या कभी कुछ नया लिख पाऊंगा? तभी अचानक मुझे मेरी ही लिखी एक पुरानी कहानी मिल गई। एक नया प्रयोग
उस समय कोरोना का वह भयावह दौर था। मैंने उस वक्त एक क्राइम थ्रिलर लिखी थी। कहानी एक ऐसे इंसान की है, जो हमारे समाज में फैली एक बहुत बड़ी बीमारी को जड़ से खत्म करने के मिशन पर निकला है।
मैंने पहले ही सोचा था कि मैं इसे एक पूरी सीरीज के रूप में लिखूंगा, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह अधूरा ही रह गया। आज जब मुझे वह कहानी मिली, तो मुझे लगा कि इसे सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखना चाहिए। मैंने इसे कॉमिक्स का रूप देने का फैसला किया।
यह मेरा पहला प्रयास है—पहले कहानी को Gemini की मदद से कॉमिक स्ट्रिप्स और फ्रेम्स में ढाला, और फिर ChatGPT के सहयोग से इसे एक मुकम्मल कॉमिक का रूप दिया। पहली बार किसी कहानी को कॉमिक में बदलना मेरे लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। क्या मेरा यह प्रयास सफल रहा?
यह एक क्राइम थ्रिलर है, जो लॉकडाउन की खामोशियों के बीच पनपे एक बड़े रहस्य को बयां करती है। मैं इसे एक सीरीज के रूप में आगे ले जाने का सपना देखता हूँ, लेकिन इसकी सफलता का पैमाना आप पाठक हैं। इस कहानी को पढ़ें, इसके विजुअल्स देखें और मुझे बताएं—क्या मैं इस थ्रिलर को आप तक पहुँचाने में सफल रहा? आपकी प्रतिक्रिया ही मुझे इस सीरीज को आगे बढ़ाने का हौसला देगी।
जल्द ही फिर मिलते हैं, किसी नए ट्विस्ट और नई कहानी के साथ!
Sunday, July 12, 2026
Subscribe to:
Posts (Atom)




