Showing posts with label Bharat-Vishal. Show all posts
Showing posts with label Bharat-Vishal. Show all posts

Thursday, November 1, 2012

Prabhat Comics-434-Antrikh Ka Dalinda


Download 10MB
 Download 35MB
प्रभात कॉमिक्स -४३४- अन्तरिक्ष का दरिंदा
 जैसा मै आप सब को बता चूका हूँ, कि राज कॉमिक्स वालों ने अन्तरिक्ष की दुनियां को सबसे कम भुनाया. जबकि उनके पास एक ऐसा लेखक है जिसने अन्तरिक्ष की दुनियां पर बहुत ही बेहतरीन कहानियां लिखने के साथ -साथ उसकी वैज्ञानिक जानकारी भी समय समय पर दी. जी हाँ मै कर रहा हूँ अनुपम सिन्हा जी की,जिन्होंने चित्रभारती कथामाला में स्पेस स्टार सिरीज़ लिखी थी जो की अपने आप में बहुत ही बेहतर लिखी गयी है,और अगर मै अपनी बात करूँ हो मेरी नज़र में बहुत ही बेहतर है, पर पता नहीं क्यों उन्होंने राज कॉमिक्स के लिए ऐसी कोई कोशिश नहीं की.
मनोज कॉमिक्स में सबसे बेहतर कॉमिक्स, अन्तरिक्ष पर विमल चटर्जी जी ने राम -रहीम के लिए लिखा और वो कॉमिक्स थी अन्तरिक्ष मानव सिरीज़. उसके बाद तो मनोज कॉमिक्स ने अन्तरिक्ष पर बहुत कॉमिक्स छापी,पर अगर लेखकों की बात करूँ तो महेंद्र जैन जी ने सभी हीरो पर इस तरह की कॉमिक्स लिखी पर "टोटान" और "विनाश" पर लिखी गयी कॉमिक्स का कोई जबाब नहीं था. और इन सभी लेखकों में जो नाम सबसे ऊपर रखना चाहिए वो नाम है "योगेश मित्तल" जी का जिन्होंने नूतन और प्रभात कॉमिक्स के लिए अन्तरिक्ष पर लगभग सारी कॉमिक्स लिखी जिसमे ये कॉमिक्स भी सामिल है इसके अलावा 'मेघदूत' पर लगभग सारी कॉमिक्स इन्होने ही लिखी और वो सारी कॉमिक्स अन्तरिक्ष यात्रा पर थी. और मुझे लगता है की इनसे ज्यदा किसी ने भी अन्तरिक्ष दुनियां को नहीं खंगाला होगा,अपनी कहानियों के माध्यम से.
 बाकि तिलक जी का मनोज कॉमिक्स का "आक्रोश" भी बहुत अच्छा लिखा गया था जिसका नाम यहाँ पर होना जरुरी है.
 अब कुछ बात इस कॉमिक्स की कर ली जाये, जैसा की आप सब को याद होगा की भारत-विशाल किस तरह से सिंगही से बच निकलते है पर जिसे अन्तरिक्ष का दरिंदा कहते है उससे बच निकलना इतना आसान तो नहीं होना चाहिए और सच मानिये नहीं होगा भी. बाकि आप कहानी पढ़ ही जाने तो ज्यदा मज़ा आएगा आप सब इस बेहतर कहानी का आनंद ले फिर मिलते है.......

Monday, October 29, 2012

Prabhat Comics-411-Antrikh Ka Pishach

Download 35MB
प्रभात कॉमिक्स-४11-अन्तरिक्ष का पिशाच
 जैसा की मै पहले ही कह चुका हूँ कि दूसरी दुनियां कि कहानी पढने में मुझे बहुत ही अच्छा लगता है.वैसे तो धरती के बाहर की दुनियां के बारे में हर प्रकाशन ने कॉमिक्स छापी है. राज कॉमिक्स ने परमाणु की "ब्लैक बेल्ट" कॉमिक्स जो की मुझे याद आ है जिसमे कोई दुसरे ग्रह का अपराधी आता है. राज कॉमिक्स ने हमेशा दुसरे ग्रह से अपराधी या फिर ऐसा कहे की उनके पहले दो सुपर हीरो "विनाशदूत" और "गगन" ही दुसरे ग्रह की पैदाइश है तो गलत नहीं होगा पर उन्होंने अपनी कहानी को हमेशा धरती पर रखा और सुपर हीरो और अपराधी दुसरे ग्रह से आयात करते रहे पर पूरी कहानी दूसरी दुनियां के बारे में लिखने की हिम्मत कभी नहीं जुटा पाए,हाँ कुछ कॉमिक्स इसका अपवाद हो सकती है एक तो "उड़नतस्तरी के बंधक" और दूसरी "कंजा".
 पर इस मामले में मनोज कॉमिक्स ने बहुत काम किया उन्होंने राम-रहीम की कॉमिक्स में भी राम रहीम को कई बात धरती से बाहर ले गए और लगभग पूरी कहानी दुसरे ग्रह पर ही चली, (अन्तरिक्ष मानव सिरीज़)."आक्रोश " की कॉमिक्स "तूफ़ान" की कॉमिक्स और "टोटान" और "विनाश" की कॉमिक्स में बड़ा हिस्सा धरती के बाहर का ही था.
अब बात इस कॉमिक्स की कर ली जाये, जैसा की उम्मीद है की आप सब ने इसका पहला भाग पढ़ लिया होगा और जैसा की इसके पहले भाग में था भारत विशाल बुरी तरह फंस गए है वो किस तरह से निकलते है ये इस कहानी में देखने को मिलेगा. कहानी बहुत अच्छी बनी है मै थोड़ा चित्रों को लेकर निराश था पर इस कॉमिक्स में वो निराशा पूरी तरह तो नहीं पर कुछ जरुर दूर हुवी है.
बाकि आप इस बेहतर कहानी का मज़ा ले फिर मिलते है ..........

Thursday, October 25, 2012

Prabhat Chitrakatha-405-Antrikh Ka Dadav

Download 35MB
  प्रभात कॉमिक्स-४०५-अन्तरिक्ष का दानव
 विज्ञानं कल्प कथाओं का एक अपना ही संसार होता है. और ये कथाएं अगर अन्तरिक्ष से सम्बंधित हो तो फिर उनका मज़ा अलग ही हो जाता है. अगर मै अपनी बात करूँ तो मुझे ये संसार जो की अपने संसार से अलग हो उसके बारे में जानने की हमेशा जिज्ञासा बनी रहती है. और कॉमिक्स की दुनियां ने भी इस अधभुत संसार को खूब भुनाया है. पर अगर सच्चे दिल से कहूँ तो ये काम नूतन कॉमिक्स से बेहतर किसी और प्रकाशन ने नहीं किया. चित्रभारती कथामाला में स्पेस स्टार में जरुर बहुत अच्छी कोशिश हुयी थी पर वो बहुत कम मात्रा में है. पर नूतन कॉमिक्स में तो इन कॉमिक्स की लिस्ट बहुत लम्बी है. और इनके प्रशिद्ध सुपर हीरो "मेघदूत" की तो सारी कॉमिक्स विज्ञानं कल्प कथाएं ही है और इसके अलावा भी बहुत कॉमिक्स नूतन कॉमिक्स और प्रभात कॉमिक्स ने छापी है जो की पूरी तरह से विज्ञानं कल्प कथाएं ही है . ये कॉमिक्स भी उन्ही सिरीज़ में से एक है और ये सिरीज़ थी विशाल-भारत सिरीज़. और इन सभी कहानियों को लिखा है योगेश मित्तल जी ने. मेघदूत की ८०% कॉमिक्स उनकी ही लिखी हुयी है और उसके अलावा भी बहुत कॉमिक्स उन्होंने विज्ञानं पर आधारित लिखी है. मुझे तो ये कॉमिक्स पढ़कर बहुत ही आनंद आया. ये कॉमिक्स पढ़कर आप भी अन्तरिक्ष की दुनियां में खो जायेंगे.
आप इस बेहतर कॉमिक्स का आनंद ले फिर मिलते है .............