Showing posts with label Tinkal. Show all posts
Showing posts with label Tinkal. Show all posts

Sunday, November 4, 2012

Tinkal-07


Download 10MB
 Download 35MB
टिंकल-०७
 टिंकल की कहानियों के बारे में हम लोग जानते है, बेहतर कहानिओं का खज़ाना थी ये पत्रिका.
 इसे देखकर हमेशा मुझे दो बात का दुख होता है.
एक तो इसे बंद नहीं होना चाहिए था और दूसरा इसकी १-१५ तक पूरी सागर राणा को नहीं देना चाहिए था.
ये मै अच्छे से जानता हूँ ,इनके अलावा अब वो अप्लोअड हो पाएंगी कहना बहुत मुश्किल है. फिलहाल मेरे पास जो है मैंने अपलोड कर दी अब जो ऊपर वाले की मर्ज़ी होगी वही होगा.
आज मै कुछ बात अपने बारे में करना चाहता हूँ, मै अपने समय में बहुत अच्छा छात्र नहीं था, जिसके कारन १०वि और १२वि में बहुत अच्छे नम्बर . भी नहीं आये ऊपर से मेरे पास भविष्य के बारे में जानकारी रखने का न को जरिया था और न कोई इच्छा, नतीजा ये निकला की स्नातक मैथ से करने के बाद भी कोई नौकरी नहीं मिली, और मजबूरन मार्केटिंग करनी पड़ी और वो भी जीवन वीमा के झेत्र में, २००४ से लेकर २०११ तक ,पर किस्मत को ये भी रास नहीं आया मुझे २००७ से पैर के बाये घुटने में चोट लगी और लेगामेंट ने जबाब दे दिया पहले तो मैंने इस चोट गंभीरता से नहीं लिया पर जब ये चोट ४ सालों में ठीक नहीं हुयी तो मैंने पिछले साल मार्केटिंग छोड़ने का फैसला कर लिया और बी.एड. करने का फैसला किया और किया भी, पूरे साल बिना नौकरी और बिना पैसे के बिताना कैसा था वो मै ही जानता हूँ .
बस ऊपर वाले की दया बनी रही की मुझे होम टीयूसन मिलते रहे जिससे मेरा खर्चा किसी तरह चलता रहा, अभी B.एड. का रिजल्ट आया है, और एक स्कूल में पढ़ा रहा हूँ , स्कूल मुझे ६००० रूपये महिना देता है जिसके लिए मै सुबह ७ बजे घर छोड़ देता हूँ और फिर ३ बजे से होम टीयूसन रात ८ बजे तक फिर ९.३० तक घर पहुचता हूँ जिससे मै महीने में कुल मिला कर १२००० रूपये कम लेता हूँ अगर मै अपने पापा के साथ न रह रहा होता तो मै इस महगाई में जिन्दा ही नहीं रह पता.
मै एक एक पैसा खून पसीना एक करके कमाता हूँ ,और कॉमिक्स खरीदना इस मौहोल में मेरे लिए बहुत मुश्किल है, फिर भी मै ये काम अपना पेट काट करता हूँ . और यहाँ कुछ लोग है जो मुझे नीचा दिखाने के लिए कितना भी नीचा गिरने को तैयार बैठे है. मै उनसे बस इतना ही कहना चाहता हूँ की कही मुझे नीचा निखाने के चक्कर में आप इतना नीचे न चले जाये की आप को माइक्रोस्कोप से देखना पड़े.
अगर मै अपनी चीज़ किसी को नहीं देना चाहता तो इसमें मेरी क्या गलती है,
 आप के पास पैसा तो हो सकता है पर मेरी कॉमिक्स अब आप के पास नहीं हो सकती चाहे आप जैसे भी कोशिश कर लें.
आप मुझे दलाल बोले,विश्वास घाती बोले ,धोखेबाज़ बोले मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. पर यदि आप सच्चे कॉमिक्स प्रेमी है तो वो काम करिए जो इन कॉमिक्स को जिन्दा रखने के लिए जरुरी है,
 न मै, न आप हमेशा जिन्दा रहने वाले है पर अगर आप ने कॉमिक्स को अपने बक्से में रखते गए और उन्हें कही भी अपलोड नहीं किया तो फिर उनका अस्तिव हमेशा के लिए ख़तम हो जायेगा.
मुझे कोसने से मेरी कॉमिक्स आप को कभी भी नहीं मिलेगी चाहे जितना शोर मचा लीजिये.
 मै जितना भी मेहनत से कमाता हूँ मेरा काम उतने से चल जाता है. मुझे और किसी का लालच नहीं है.
 मै आप सभी लोगों से अनुरोध करता हूँ की यदि संभव हो तो आप सब मेरा हौसला बढायें,और ऐसे किसी इंसान को कॉमिक्स न दे जो सिर्फ बक्से में बंद करके रखता हो और अगर कभी भी देना ही पड़े तो कम से कम स्कैन करके उसे सबके साथ बांटे और इसके लिए मेरा ये ब्लॉग हमेशा आप के साथ है......

Monday, October 22, 2012

Tinkal-10

Download 32MB टिंकल -१०
जैसा की मैंने आप सब से वादा किया था, उसके अनुसार टिंकल -१० ले कर आप सब के बीच हूँ.
जैसा की मैंने आप से टिंकल के बारे में बताया था, की इनकी कहानिया बहुत मजेदार और शिक्षा प्रद होती थी और ये भी उनमे से एक ही है. ये अमर चित्रकथा की पत्रिका थी, जो की आज हिंदी में नहीं छप रही है पर अंग्रेजी में इनका प्रकाशन आज भी जारी है.
हिंदी परिकाओं का आज बुरा हाल है जिसके लिए हम ही जिम्मेदार है.
अब बात इस पत्रिका की कर ली जाये, इसकी पहली कहानी "मुखिया और खडाऊं मित्र" एक बेहतर कहानी है,
फिर एक और रोचक कहानी "घोडा पालतू कैसे बना" इसके अलावा भी कई कहानिया है.
 इसमें जो सबसे बड़ा खजाना है वो है प्रदीप शाठे जी द्वारा बनाया गया दरियाई घोड़े पर पूरी जानकारी और दूसरे उनके द्वारा कालू कौआ की शानदार कहानी के साथ उनके चित्र. दरियाई घोड़े पर रोचक जानकारी है जो की बहुत ही अच्छी लगती है आप इन सब बेहतरीन सहयोजन को पढ़े.
 फिर मिलते है ..........