Showing posts with label Junior James Bond. Show all posts
Showing posts with label Junior James Bond. Show all posts

Saturday, June 13, 2020

Chitrabharti Kathamala-42-Secret Agent 005-Junior James Bond-Anokha Chor-Ramkishor


Download 16 mb 
Download 69 mb 
चित्रभारती कथामाला-४२- सेक्रेट एजेंट ००५-जूनियर जेम्स बांड-अनोखा चोर रामकिशोर
 मुझे जो बताया गया था की चित्रभारती कथामाला की सारी कॉमिक्स अपलोड है इसलिए चित्रभारती कथामाला मेरे स्कैन लिस्ट में शामिल नहीं थी। पर जब इस कॉमिक्स को किसी को देने की बात आयी तो मैंने इसे स्कैन कर लिया और जब मैंने अपने डिजिटल डाटा से इस कॉमिक्स को मिलाया तो पता चला ये स्कैन नहीं हुयी है। अगर ये स्कैन हुयी है तो वो उपलोड मेरे पास नहीं पंहुचा होगा। बाकि इसे मैंने स्कैन किया है तो आप अंदाज़ा लगा सकते है की क्वालिटी कैसी होगी।
कल का दिन बहुत बुरा गया। पहले तो सुबह ५ बजे से लाइट नहीं थी फिर ट्रांसफर्मर लाया गया और चार बजे साम को लाइट आयी और फिर रात के ११ बजे टांसफर्मर फिर जल गया। पूरी रात सो नहीं पाया। छत पर भी ठीक से लेटते नहीं बना मछरों के कारण। तो पूरा रात जगा हूँ। परन्तु आज मम्मी को डयलिसिस के हॉस्पिटल लाना पड़ता है तो वही पर हूँ। नींद तो आ रही है पर सोने की कोई जगह नहीं है। इसलिए फिर इन कॉमिक्स को अपलोड ही कर दिया। दिमाग को उलझाए रखने से ही नीद का ध्यान नहीं आता तो फिर कुर्सी पर बैठते बनता है।

Sunday, April 19, 2020

Parampra Comics-136-Saitaan Ki Saitaniyan


Download 11 MB
Download 47 MB
परम्परा कॉमिक्स -१३६-जूनियर जेम्स बॉन्ड और शैतान की शैतानियाँ
 ये ऐसा पात्र था जो लेखक का था कॉमिक्स कम्पनी का नहीं। सुखवंत जी जहाँ गए इसे लेकर गए। नन्हे सम्राट में तो ये छपता ही था। चित्रभारती कॉमिक्स में भी छपा और परम्परा कॉमिक्स में तो मै अपलोड कर ही रहा हूँ। इस तरह की कॉमिक्स ने मुझे अभी आकर्षित नहीं किया लेकिन लोगो ने इसे बहुत पसंद किया।
 कहानी के हिसाब से अगर बात की जाये तो ये छोटी छोटी कहानियों का संग्रह है। पहली कहानी में शैतान सिंह को जूनियर जेम्स बांड मारने की कोशिश करता है और जूनियर जेम्स बॉन्ड उसे पकड़वा देता है पर सैतान सिंह जेल से फिर भाग जाता है फिर वो क्या करता है और जूनियर जेम्स बॉन्ड उसे फिर कैसे पकड़वाता है। ये ही इस कहानी में पढ़ने को मिलेगी। और भी कहानियां अच्छी है पढ़ कर आनंद लें