Showing posts with label Chocolate. Show all posts
Showing posts with label Chocolate. Show all posts

Friday, February 1, 2013

Chitrabharti Kathamala-08- Chocolate No.08


Download 11 MB
Download 32 MB
चित्रभारती कथामाला-08-चॉकलेट संख्या 08
 चॉकलेट की मेरी तरफ से 7वीं क़िस्त है,और इसके बाद मेरे पास सिर्फ 11 no. की चॉकलेट और बची है। जो की अनुपम अग्रवाल जी के ब्लॉग पर अपलोड है, फिर भी मै उस कॉमिक्स को स्कैन करने का मन तो बना रखा है, पर देखते है की आगे क्या होता है। चॉकलेट सीरीज की सभी कॉमिक्स को मै अपलोड नहीं कर पा रहा हूँ, मेरे पास no. 6 ,9,10 नहीं है। लेकिन जैसा की मेरे साथ ज्यदातर होता है की कॉमिक्स कही न कही से मिल ही जाती है या फिर कोई मित्र उन्हें कही ना कही अपलोड कर ही देता है इस बार भी ऐसा ही होगा और ये सीरीज जरुर पूरी होगी। बस ये देखना है की वो दिन कब आता है पर आएगा जरुर।

 आज कुछ अलग बात करने का मन कर रहा है। हम सभी जानते है की हम सब सम्मान के भूखे है, और मै भी हूँ। पर जब मै बहुत गहन विचार करता हूँ तो ये पता हूँ की हम किसी का सम्मान या कोई हमारा सम्मान तीन कारणों से ही करता हैं।
 1- हम किसी लालच के बस में रह कर सम्मान करते है।
 2- हम डर के कारण भी सम्मान करते है।
 3- हम में किसी के प्रति एक अनुराग पैदा हो जाता है जिसके कारण हम किसी का सम्मान करने लगते है।
सच्चाई से देखा जाये तो हम 90% पहले दो कारणों से सम्मान पाते है या देते है।
 तीसरा कारण तो बहुत ही कम देखने को मिलता है। यानी हमारा सम्मान करने वालों में 90% चाटुकार हो सकते है जिनको शायद हम अपना शुभ चिंतक या अपना सम्मान करने वाला समझने लगते है।
 वैसे तो मै पहले दो कारणों से सम्मान नहीं करता,पर फिर भी कुछ चीज़े ऐसी है जिनसे आप नहीं बच सकते, जैसे आप का मालिक(जहाँ आप काम करते है वहां का सर्वेसर्वा) वो कैसा भी हो आप को उसका सम्मान उसके सामने करना ही पड़ता है। कई जगह मैंने भी डर के कारण औरों से बहुत कम फिर भी सम्मान किया तो है,
 हाँ इतना तो जरुर है की अभी तक लालच के कारण तो कभी किसी का सम्मान नहीं किया है, जबकि लालच से सम्मान करने वाले आप को हर कदम पर मिलेंगे।
 अब सवाल ये उठता है की हम इसकी पहचान कैसे करे, तो एक सीधा सा तरीका है की अगर आप किसी को फ़ायदा पंहुचा रहे है या फिर आप के कारण किसी को फ़ायदा हो रहा है तो उसके चाटुकार होने के सबसे ज्यदा तुक बैठता है। पर हर मदद पाने वाला सच्चा इंसान भी हो सकता है, फिर क्या करें , तो उसे इस बात का अहसास दिलाये की अब आप उसके कोई काम नहीं आयेंगे और उसकी मदद कुछ समय तक बंद कर दें अगर वो फिर भी आप का सम्मान करता रह सकता है फिर तो सच्चा है नहीं तो फिर वो चाटुकार ही था।
सम्मान पाने का एक तरीका सम्मान खरीदना भी हो सकता है, जैसे आप किसी भिखारी तो 5 रूपये दे दें तो वो सम्मान में आप के पैर भी छु लेगा। पर ये तो कोई सम्मान नहीं हुवा।
असली सम्मान तो तभी होता है जब कोई आप को सम्मान दे पर आप से उससे कोई ऐसा फ़ायदा न पहुँच रहा हो जो की आप को सम्मान देने के लिए जरुरी है। और ऐसा सम्मान बहुत मुश्किल से ही मिलती है, इसलिए मै ऐसा कोई काम नहीं करता तो किसी को मेरा सम्मान करने पर मजबूर करे।
 चाहे कोई मेरा सम्मान करे चाहे न करे पर कोयी मजबूर हो कर तो मेरा सम्मान बिलकुल भी नहीं करे। वैसे तो मै अपनी जिन्दगी में कई लोगो की दिल से इज्ज़त करता हूँ,
पर अगर मै कॉमिक्स की दुनिया के लोगो की बात करूँ तो ये कुछ वो लोग है जिनसे मुझे कोई फ़ायदा होने की कोई उम्मीद नहीं रहती पर दिल उनकी इज्ज़त करता ही है।
 1-श्री अनुपम अग्रवाल-जिनके कारण मैंने ये जाना की कॉमिक्स को अपलोड करके बचाया जा सकता है। वो जो भी लिखते है बहुत ही नपा-तुला होता है,उनकी हर बात मुझे कुछ नया सिखाती है,मै उनकी बराबरी करना तो चाहता हूँ पर मै जानता  हूँ ये कभी संभव नहीं है।
 2-श्री मोहित राघव-इनके कारण मैंने ये जाना कॉमिक्स स्कैन करते कैसे है, हर कदम पर इन्होने मेरा प्रोत्साहन किया,जितना काम इन्होने कॉमिक्स के लिए किया उतना तो मै हमेशा से करना चाहता हूँ पर मै ये भी जानता  हूँ की ये तो बिलकुल असंभव है।
 3-श्री सागर जंग राणा- इनका नाम तो मै बिलकुल भी नहीं लिखना चाहता था पर अगर मै ये न करूँ तो मै अपने साथ ही धोखा करता हूँ। एक इंसान के रूप में मै इनका बिलकुल भी सम्मान नहीं करता ( सागर जी माफ़ी मांगता हूँ). पर एक कॉमिक्स संग्रहकर्ता के रूप में इनका बिकल्प नहीं है, अगर मै कॉमिक्स से प्रेम करता हूँ तो संग्रहकर्ता के रूप में इनका सम्मान तो अपने आप ही दिल में आ ही जाता है। कॉमिक्स के प्रति इतना प्रेम, मै भी बिलकुल ऐसा ही चाहता हूँ, पर मै इसका 10% भी नहीं कर सकता।
ये मेरे इन तीनो के प्रति अपने विचार है और मै इन सब से अग्रिम माफ़ी मांगता हूँ अगर किसी को भी मेरी कोई भी बात बुरी लगी हो।
आप ने मेरे अन्दर से निकली ये बाते आज जानी है। फिर कभी अपने अन्दर कुछ और भी बाहर निकालूँगा, तब तक आप इस बेहतर चॉकलेट का आनंद लें फिर जल्दी ही दुबारा मिलते है। ..............

Sunday, January 20, 2013

Chitrabharti Kathamala-07-Chocolate


Download 10 MB
Download 37 MB
चित्रभारती कथामाला -07-चॉकलेट
 मेरे प्यारे दोस्तों
 जैसा की मै आप सभी को बता चूका हूँ कि लखनऊ में न तो बिजली की समस्या समाप्त हो रही है ,और न ही ठण्ड। और इन दोनों से एक साथ निपटना बहुत मुश्किल हो रहा है और ऊपर से चॉकलेट का 6 न. भी मेरे पास नहीं थी और मै इंतज़ार कर रहा था की शायद कोई मित्र मेरी मदद कर दें और ये सीरीज पूरी हो सके, पर जब चारों और से निराशा हाथ लगी तब मैंने ये फैसला किया की जो मेरे पास है वो ही अपलोड कर दिया जाये। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मै चॉकलेट न . 07 लेकर आप के सामने आया हूँ और मुझे अच्छी तरह से मालूम है की ये चॉकलेट भी आप का भरपूर मनोरंजन करेगी।
इस में 'प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल' से हम सब की मुलाकात नहीं होगी पर इसमें अनुपम सिन्हा जी का 'स्पेस स्टार' सीरीज का आरंभ जरुर होगा जो की बहुत ही बेहतर है इसके अलावा 'मानस पुत्र' सीरीज भी पढने को मिलेगी। और इस बार चॉकलेट छोटे आकर में भी छपी थी। आप सब इस बेहतर चॉकलेट का आनंद लें मै जल्दी ही कुछ बेहतर कॉमिक्स के साथ दुबारा मिलते है .........

Thursday, January 10, 2013

Chitrabharti Kathamala-05-Chocolate Rahasymaye Hatyara


Download 10 MB
Download 37 MB
चित्रभारती कथामाला -05-चॉकलेट और रहस्यमय हत्यारा
 चॉकलेट की ये पाचंवी कॉमिक्स है जो मै आप सब के सामने ले कर आया हूँ।ये पत्रिका बाकी सभी चॉकलेट पत्रिकाओं की तरह ही बहुत बेहतर है। "प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल", "जूनियर जेम्स बांड", "चंदू" और इस बार तो "मास्टर जी" भी आप सब से मुलाकात करेंगे। और आप सब का बेहतर मनोरंजन करेंगे।
 कभी-कभी ये सोच कर हैरानी होती है की श्री अनुपम सिन्हा जी जैसे बेहतर कहानीकार और चित्रकार के होते हुए भी ये पत्रिका शायद पूरे एक साल भी नहीं छप पाई। मेरी जानकारी में अभी तक चॉकलेट के सिर्फ 11 नम्बर ही आये है अगर किसी के पास इससे बेहतर जानकारी हो तो यहाँ जरुर बताये।
 पिछले चार दिनों से मेरे घर पर बिजली नहीं आ रही थी,जिसके कारण न कोई स्कैनिंग हो पा रही थी और फिर अपलोड करने की बात तो बहुत दूर की है।
 वैसे भी कॉमिक्स स्कैन और अपलोड करना बहुत ही मुश्किल काम है, जैसा की मैंने अपने एक लेख में पूरा विवरण लिखा था। "बहुत मुश्किल है डगर पनघट की". पर कुछ भी हो मै कॉमिक्स स्कैन और अपलोड करने का काम करते रहने की पूरी कोशिश करता रहूँगा।
 बस आप सब के सहयोग और प्रार्थना की आवश्यकता है। जो की अभी तक भरपूर मिल रहा है बस इसमें कमी न होने पाए जिससे मेरा हौसला बना रहे।
आप सब इस बेहतर कॉमिक्स का आनंद लें मै जल्दी ही दूसरी कॉमिक्स के साथ दुबारा मिलता हूँ .............

Sunday, December 30, 2012

Chitrabharti Kathamala-04-Chocolate Aur Comics Visheshank


Download 10 MB
Download 37 MB
चित्रभारती कथामाला -04-चॉकलेट और कॉमिक्स विशेषांक
 ये चॉकलेट की चौथी क़िस्त आपके सामने लेकर आया हूँ। ये चॉकलेट कुछ मामलों में बहुत खास है,पहली खासियत तो ये है की इस में आप को "प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल" और "रूहों की घाटी " सिरीज़ का समापन हो रहा है,और दूसरी खासियत इसमें पुराने सुपर हीरो के जन्म के बारे में बेहतर जानकारी दी गयी है जिसमे "सुपरमैन", "स्पाइडर मैन" और "टिनटिन" प्रमुख है। हाँ मुझे इसमें "मास्टर जी" की कमी जरुर खली।
 बाकि चॉकलेट के सारे प्रमुख चरित्र अपने रंग में दिखेंगे। क्योंकि ये कॉमिक्स विशेषांक है इसलिए इसमें चित्रकथाओं के अलावा कुछ नहीं है कहने का मतलब सिर्फ ये है की इसमें हमेशा की तरह बिना चित्रों की कहानी पढने को नहीं मिलेगी।

आप इस बेहतर कहानी का आनंद ले फिर जल्दी ही दुबारा मिलते है .....
तब तक के लिए आप को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनायें

Friday, December 28, 2012

Chitrabharti Kathamala-03-Chocolate Aur Jadu Ka Jangle


Download 10 MB
Download 37 MB
चित्रभारती कथामाला -03-चॉकलेट और जादू का जंगल
 चॉकलेट पत्रिका की ये तीसरी क़िस्त है मेरी तरफ से। उम्मीद है आप को ये पत्रिका बहुत पसंद आ रही होगी। ठण्ड बहुत ज्यदा पड़ रही है लखनऊ, में इसलिए बिजली बहुत आ-जा रही है,ठण्ड में काम वैसे थी सुस्त हो जाता है ऊपर से ये बिजली,काम और ढीला,फिर भी समय से ये पत्रिका अपलोड हो रही है मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है।
 इसमें आप वो सारे मजेदार चरित्रों से दुबारा मिलेंगे। "जूनियर जेम्स बांड","मास्टर जी",और "प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल" की कहानी का दूसरा भाग पढेंगे और उसके बाद तो आप चॉकलेट के चौथे भाग के लिए तो बिलकुल भी इंतज़ार नहीं कर पाएंगे,और मै पूरी कोशिश करूँगा की वो 30 दिसम्बर 2012 तक जरुर अपलोड हो जाये,बाकि सब समय के हाथ में है।
 हाँ मै सब लोगो से एक बात जरुर कहना चाहूँगा,कि मै यहाँ जो कुछ भी लिखता हूँ वो मेरी व्यक्तिगत राय होती है। और यहाँ मै जो जानकारी भी देता हूँ वो भी पूरी तरह मेरे अनुसार होती है।मै अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूँ कि मेरी दी जानकारी पूरी तरह से सही हो,पर यदि आप के पास उससे बेहतर कोई जानकारी हो तो उसे यहाँ जरुर कहे। मै हमेशा आपके द्वारा दी गयी जानकारी का स्वागत करूँगा।
 मै भी इंसान हूँ गलतियाँ मुझसे भी होती है पर जब हम सब मिलकर अपना ज्ञान बाटेंगे तो गलतियाँ होने की सम्भावना बहुत कम हो जाएगी।
आप सब इस बेहतर पत्रिका का आनंद लें मै जल्दी ही आप से चॉकलेट के 4 अंक के साथ दुबारा मिलता हूँ। ............

Monday, December 24, 2012

Chitrabharti Kathamala-02-Chocolate Aur Ruhon Ki Ghati


Download 10 MB
Download 37 MB
चित्रभारती-कथामाला-02-चॉकलेट रूहों की घाटी
 चॉकलेट नंबर -02 अपलोड कर हूँ, और ये मेरे लिए हर्ष की बात है। ये पत्रिका पहली वाली से भी बेहतर है। पढने के बाद आप महसूस करेंगे कि आप ने कुछ बहुत ही अच्छा पढ़ा है। "प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल" की कहानी बहुत अधूरी होते हुवे भी बहुत अच्छी है पढने के बाद आप चॉकलेट नंबर -03 का इंतज़ार आप बहुत बुरी तरह से करेंगे इसका मेरा वादा है। इसके अलावा "जूनियर जेम्स बांड" की कहानी भी बहुत ही मजेदार है। इसके मास्टर जी पहले की तरह ही असरदार है, और जो भी बाकी की कहानिया भी बहुत ही अच्छी है। आप इस बेहतर पत्रिका को पढ़कर मुझे कई दिनों तक याद रखेंगे।
आप इस बेहतर पत्रिका का आनंद लें जल्दी ही  नयी कॉमिक्स के साथ दुबारा मिलते है।

Sunday, December 16, 2012

Chitra Bharti Kathamala-01-Choclate Aur Maut Ka Naach


Download 13 MB
Download 49 MB
चित्रभारती कथामाला -01- चॉकलेट और मौत का नाच
 "चॉकलेट" पत्रिका जो की चित्रभारती कथामाला ने सर्वप्रथम प्रकाशित की थी वो मै आज अपलोड कर रहा हूँ। शुख्वंत जी के कलानिर्देशन में ये बहुत ही बेहतर पत्रिका थी। पर फिर भी ये 15 से कम ही छपी है,जो की विश्वास करने का मन नहीं करता। जितनी पत्रिकाएं मैंने आज तक पढ़ी है ये उन सबसे बेहतर है। अनुपम सिन्हा जी का पहला काम और उनका पहला चरित्र "प्राइवेट डिटेक्टिव कपिल" यही से शुरू हुवा था, और अनुपम जी का शुरु का काम बहुत बेहतर है और तो और "जूनियर जेम्स बांड" भी यही से छपना शुरू हुवा था और इस चरित्र को मेरी जानकारी के अनुसार चित्रभारती कथामाला, परम्परा कॉमिक्स और नन्हे सम्राट ने भी छापा है।
 चॉकलेट सीरिज में मेरे पास नम्बर-1,2,3,4,5,7,8और 11 है जिन्हें मैंने अपलोड करने का मन बनाया है जिसे जल्दी आप सब के लिए स्कैन करने की कोशिश करूँगा।
आप इस बेहतर पत्रिका आनंद ले फिर मिलते है ...........