Download
Showing posts with label prabhat comics. Show all posts
Showing posts with label prabhat comics. Show all posts
Sunday, November 22, 2026
Saturday, August 15, 2026
Sunday, March 1, 2026
Sunday, February 1, 2026
Thursday, January 1, 2026
Thursday, December 11, 2025
Saturday, August 23, 2025
Sunday, August 10, 2025
Friday, February 7, 2025
Saturday, January 4, 2025
Saturday, November 30, 2024
Sunday, October 27, 2024
Saturday, October 19, 2024
Saturday, August 28, 2021
Prabhat Chitrakatha-152-Tiger Aur Sharif Hatyara
Download 20 MB
Download 109 MB प्रभात चित्रकथा-१५२-टाइगर और शरीफ हत्यारा
टाइगर सीरीज की एक और कॉमिक्स इस ब्लॉग पर। जब मैंने कॉमिक्स स्कैन करनी शुरू की थी तब मेरे पास प्रभात कॉमिक्स में टाइगर की एक भी कॉमिक्स नहीं थी। फिर कुछ कॉमिक्स इस हीरो की मिली। फिर मैंने टाइगर के बारे में जानकारी करना सुरु किया तो पाया की ये हीरो कहानी और चित्रों के मामलें में किसी भी कॉमिक्स हीरो से कम नहीं था। और इसकी बिक्री भी बहुत होती थी। वो समय जब कॉमिक्स में पार्ट की कॉमिक्स देने में प्रकाशक डरते थे की पार्ट की कॉमिक्स की बिक्री नहीं होगी उस समय में टाइगर की कॉमिक्स में ५ कॉमिक्स की सीरीज भी निकल दी थी तो आप अंदाज़ा लगा सकते है की ये चरित्र कितना शानदार होगा। मेरे इस ब्लॉग पर टाइगर की १० कॉमिक्स हो जाएँगी आप उन सभी को जरूर पढ़े।
जिस सपने के साथ मै कॉमिक्स स्कैनिंग में आया था वो अब पूरा हो रहा है। हम सब का यही सपना था की कॉमिक्स दुबारा से प्रिंट होने लगे। और आज ये देखकर बड़ी खुसी होती है की बहुत सी कॉमिक्स दुबारा से प्रिंट होंगे लग गयी है या फिर प्रिंट होने वाली है।
आज की तारीख में
१ -राज कॉमिक्स
२- मनोज कॉमिक्स (सारी मनोज कॉमिक्स )
३- तुलसी कॉमिक्स
४ - राधा कॉमिक्स
५- गंगा चित्रकथा
६ दुर्गा कॉमिक्स
७- फोर्ट कॉमिक्स
ये सभी कॉमिक्स या तो प्रिंट हो रही है जल्दी ही प्रिंट होने वाली है। बस आप सब से अनुरोध है की सभी ज्यादा से ज्यादा कॉमिक्स की प्रिंट खरीदकर इन्हे प्रिंट करते रहने पर मज़बूर करते रहे। इनमे से राज कॉमिक्स, कॉमिक्स इंडिया और जिंदल जी की उमाकार्ट तो पुराणी रीप्रिंट के साथ साथ नयी कॉमिक्स भी या तो ला रहे है या तो जल्द ही लाने वाले है। मनोज कॉमिक्स अभी कॉमिक्स बाजार का आकलन कर रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो हवलदार बहादुर की पुराणी रीप्रिंट के साथ साथ नयी कॉमिक्स भी आने लगेगी। अब सब कुछ हम पर निर्भर करता है की हम इन्हे कितना उत्साहित कर पाते है।
सहयोग दें इन सभी प्रकाशकों को जिससे ये कॉमिक्स हमेशा आती रहे।
बाकि जल्द ही दूसरी कॉमिक्स के साथ दुबारा मिलता हूँ।
Wednesday, July 21, 2021
Saturday, June 12, 2021
Prabhat Comics-218-Tiger Aur Jaduyi Ladki
Download 15 MB
Download 35 MB
प्रभात कॉमिक्स -२१८-टाइगर और जादुई लड़की
प्रभात कॉमिक्स में टाइगर उनका सबसे ज्यादा बिकने वाले सुपर हीरो में से एक था। मेरे पास जितनी टाइगर कॉमिक्स थी उनमे से ज्यादातर तो अपलोड कर चूका हूँ। जो बाकी बची है उन्हें भी जल्द ही अपलोड कर दूंगा।
कहानी की बात करूँ तो वो अच्छी है। पढ़ने लायक
एक दिन अखबार में खबर छपती है बैंक डकैती को लेकर। अपराधी ने हथोड़े से ही बैंक का सेफ वाल्ट तोड़कर सारे पैसे लूट लिए।
जादुई लकड़ी रेशमा से पहली मुलाकात में ही मूर्खनंद को दिन में तारे नज़र आ जाते है। अब टाइगर को इस केस को सुलझाने के लिए ग्रहमंती टाइगर से मदद मांगते है।
सवाल कई है जैसे
इतनी ताकत किसी में कैसे आ सकती है ????
कौन है इन सब के पीछे ???
जानने के लिए पढ़ें इस कॉमिक्स को
एक खुशखबरी है
मनोज कॉमिक्स में राम-रहीम और क्रूक्बोंड भी दुबारा रीप्रिंट हो रही है मतलब साफ़ है की मनोज कॉमिक्स अब पूरी तरह से वापस आ चुकी है और उम्मीद है वो जल्द ही रीप्रिंट के साथ नयी कॉमिक्स भी छापेंगे।
जल्द ही दूसरी कॉमिक्स के साथ दुबारा मिलते है
Saturday, May 29, 2021
Prabhat Chitrakatha-Hatyara Jamindaar
Download 15 MB
Download 35 MB
Download 35 MB
प्रभात कॉमिक्स-०७-हत्यारा जमींदार
ये प्रभात की शुरू की १० कॉमिक्स में से एक है। क्योंकि इस कॉमिक्स में नंबर नहीं पड़ा है। ये कॉमिक्स दूसरे सेट की तीसरी कॉमिक्स है इसलिए मैंने इस ७ नंबर दिया है। कहानी के लिहाज़ से ये एक एजेंडा कॉमिक्स मान सकते है। वही बकवास कहानी। जमींदार जालिम और कोई छोटी जात का शोषित। मुझे तो कहानी बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी। आप भी पढ़ कर देंखे तो शायद कुछ अच्छा लगे।
पिछले पोस्ट में मैंने पेड़ की आत्मकथा लिखी थी ज्यादातर लोगो को पसंद आयी अब उस कहानी को इस पोस्ट में पूरा करूँगा। कहानी का विचार मुझे रोज़ सुबह घूमने जाने पर आया। क्योंकि हमारे घूमने के रास्ते में आम के कई पेड़ है उनके पूरे समय नज़र के सामने रहने पर कहानी का विचार आया। किस किस तरह से पेड़ में परिवर्तन आये उसे देखकर और फिर उनके बारे में सोच कर जो विचार मन में आये उन्हें ही कहानी का जामा पहनने की कोशिश की है उम्मीद है आप सब को पूरी कहानी पसंद आएगी।
इस "पेड़ की आत्मकथा" का पूरा आनंद लेने के लिए पिछला पोस्ट जरूर पढ़े
बड़ा पेड़- देखो जब हमारे बौर आते है तो बहुत ज्यादा मात्रा में आते है। जिससे अगर कुछ चिड़िया औरअंधी तूफ़ान भी आये तो भी हम बचे रहे।
मै- बस यही तरीका है ???
बड़ा पेड़- नहीं हम कदम पर अपनी रक्षा का इंतज़ाम करते है। जब हमारे फल थोड़े बड़े होते है तो हम उन्हें खट्टा रखते है जिससे पक्षी हमारे छोटे फल को न खाएं। फल के अंदर के बीज तो हम बिलकुल जहर जैसा कड़वा रखते है जिससे अगर उसके बाद भी कोई खाना सुरु करे तो उसके बाद भी न खाये।
मै- वाह ! फिर तो हमारे सारे फल बच जाते होंगे।
बड़ा पेड़- अरे नहीं , ये जो दो पैर वाले है न ये तो सब खा लेते है छोटे को कच्चे आम की चटनी बना कर और बड़े कच्चे आम को भी चटनी और अचार भी बना कर खा लेते है। हमारे बीज को भी थोड़ा सड़ा कर खाने लायक कर लेते है।
मै- अरे बाप रे ! ये तो सब खा लेते है और कभी भी हमें काट भी सकते है। इनके रहते तो हमारा अस्तित्व खतरे में है।
बड़ा पेड़- हमारे लिए तो शायद ऐसा नहीं है पर हाँ बाकी पेड़ों के लिए ये बहुत बड़ा खतरा तो है। यही कारण है की धरती की जलवायु परिवर्तन को समय पर हम नहीं करवा पा रहे है। लेकिन इतना तो तय है की अगर हम नहीं तो ये भी नहीं और ये बात कुछ मनुष्य समझ रहे है।
मै- मनुष्यों से तो हम जल्दी बच नहीं सकते पर बाकी के लिए और क्या करते है हम सब ???
बड़ा पेड़- पहले तो छोटे फल और फल जब तक कच्चे रहते है तब तक उनका रंग हरा रहता है जिससे पक्षी हमारे फलों को आसानी से ढूंढ नहीं पाते है।
मै- फिर हम फलों को लाल क्यों होने देते है ???
बड़ा पेड़- अरे मुर्ख ! हमारा काम इन फलों की मदद से अपनी जनसँख्या बढ़ाना है अगर ये फल लाल नहीं होंगे तो कोई उन्हें देख नहीं पायेगा। और उनमे अगर औरों के लिए खाना नहीं होगा तो उसे खाएंगे ही क्यों ???
मै- समझा नहीं ठीक से समझाइए
बड़ा पेड़ -देखो संसार में कोई भी काम मुफ्त में और बिना कारण नहीं होता। इसलिए जब तक हमारे फल कच्चे होते है और हम अपने बीज की अच्छे से रक्षा हेतु जाल न तैयार कर लें तब तक हम उन्हें छुपाते है। लेकिन जैसे ही हमारा काम ख़त्म हो जाता है हम उसे अच्छा और रसीला बना देते है और उसका रंग लाल कर देते है जिससे पक्षी और मनुष्यों को पता चल जाये की ये खाने योग्य हो गए है। इसके बाद का सारा काम हमारे अनुसार ही होता है। मनुष्य और पक्षी खाने के बाद हमारी आम की गुठली को इधर उधर फेक या गिरा देते है जिससे उस जगह हमारे नए साथी उग आते है। क्योंकि हम अपना फल बारिश के समय तैयार करते है और उस समय बारिश हो रही होती है तो पानी की समस्या भी हमें नहीं रहती है। फिर एक बार हम धरती से जल निकालने लग जाये फिर हमें बारिस की भी जरुरत नहीं होती।
मै-वाह ! अब समझा सभी बात को। फिर तो और पेड़ पौधे भी ऐसा ही कुछ करते होंगे उनके बारे में भी बताईये।
बड़ा पेड़ - तेरे बाप का नौकर नहीं हूँ। बहुत बता दिया तुझे। अब कोई बकवास मत करना। बहुत हो गया।
मै- मन ही मन में (मै जान कर तो सब रहूँगा। पहले तो आप ही बताएँगे नहीं और भी तो है )
Wednesday, May 26, 2021
Saturday, May 22, 2021
Sunday, August 23, 2020
Prabhat Comics-203-Jaduyi Topi
Download 15 MB
Download 95 MB
प्रभात कॉमिक्स-२०३-जादुई टोपी ये कॉमिक्स स्कैन तो बहुत पहले हो गयी थी पर एडिट होने में बहुत टाइम लग गया इसलिए इसे अभी पोस्ट कर रहा हूँ। कहानी तो अच्छी है। पढ़ने में मज़ा आएगा। जिनको राजा-रानी और जादू की कहानियॉ पढ़ने में मज़ा आता है।
Download 95 MB
प्रभात कॉमिक्स-२०३-जादुई टोपी ये कॉमिक्स स्कैन तो बहुत पहले हो गयी थी पर एडिट होने में बहुत टाइम लग गया इसलिए इसे अभी पोस्ट कर रहा हूँ। कहानी तो अच्छी है। पढ़ने में मज़ा आएगा। जिनको राजा-रानी और जादू की कहानियॉ पढ़ने में मज़ा आता है।
आज मुझे अपने ग्रेजुएशन के दिनों की एक मज़ेदार बात याद आ रही है जिसे मै यहाँ शेयर कर रहा हूँ।
बात ग्रेजुएशन सेकंड ईयर की है। पिता जी एयर फाॅर्स में थे तो एयर फोर्स का भूत सवार था इसलिए जब N. C. C. लिया तो वो भी एयर फोर्स की।
NCC में भी तीनो विंग यानि एयर फोर्स , आर्मी, और नेवी होती है। लेकिन हमारी ट्रेनिंग आर्मी वाले ही ज्यादातर मौकों पर करवाते थे। क्योंकि हमारी संख्या कम थी इसलिए हमें आर्मी कैंप (NCC ) के साथ ही भेज देते थे। हमारे लिए कम से कम २ कैंप करना कंपल्सरी था। ऐसा ही एक कैंप लगा जिसमे हमें जाना था। हम एयर फाॅर्स के १२ केडिट थे। ये कैंप लखनऊ के गोसाईगंज के पास गजरिया फॉर्म पर लगा। जहाँ घोड़ों और गढ़वों के खूब दर्शन हो जाते थे। क्योंकि हम सब एयर फ़ोर्स कैडिट अच्छी अंरेजी बोल लेते थे इसलिए हम सब हमेशा ट्रेनर के टारगेट पर होते थे।
इस बार का कैंप बड़ा था और उसमे लड़किया भी आयी थी। अब ये संयोग समझे की हम सब को लड़कियों के पास वाले रूम्स के बहार रहने को दिया गया था ऊपर से ये भी कह दिया गया था की हम सब को उन सब का ख्याल रखना है। हालत बहुत बुरे हो जाते थे हर किसी को २ घंटे ड्यूटी देनी पड़ती थी। हम सब ने दो-दो का ग्रुप बना रखा था। हम सब बड़ी मुश्किल से २ से ३ घंटे ही सो पते थे। लेकिन एक बात की सब तारीफ करते थे की हम सब अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से थी करते थे। जब भी नाईट में चेकिंग हुयी हमारे ग्रुप का कोई न कोई बंदा जगता ही मिलता था। १५ दिन का कैंप था ७ दिन तो किसी तरह निकल गए। आठवे दिन सुबह ८ बजे के आस-पास एक लड़का आ कर मेरी तरह इशारा करते हुए कहता है "ये था सर इसे मैंने देखा था " मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था की वो किस बारे में बात कर रहा था। फिर उसके साथ आये आर्मी के ट्रेनर में से एक मुझसे पूछते है की मै उस लड़की (नाम याद नहीं आ रहा है ) से रात को मिले थे। हम सब हक्के-बक्के थे और मै बहुत डरा हुवा। मैंने कहा सर मैं तो उस लड़की तो क्या किसी लड़की से नहीं मिला। फिर उन सब ने मुझसे तो कुछ नहीं कहा पर मेरे सभी साथियों से एक-एक करके जानकारी ली। फिर हमें कैंप कमांडर के पास ले जाया गया (क्योंकि मै बहुत डरा हुवा था इसलिए जहाँ भी मुझे ले जाया जाता था मेरे सभी साथी भी जाते थे ) जब हम उनसे मिले तो उन्होंने बताया की हमें तुम सब पर पूरा भरोषा है तुम में से कोई भी नहीं हो सकता पर अभी तुम लोग शांत रहो एक दो दिन में सच का पता सब को चल जायेगा। तब कहीं जा कर मेरी जान में जान आयी। फिर मैंने अपने दोस्तों से कहा की कम से कम उस लड़की को तो देख लेना चाहीये जिसके कारण मेरे ऊपर ये सब हो रहा है। (लेकिन आज तक मै ये नहीं जान पाया की वो लड़की कौन थी और कैसी दिखती थी। ) फिर अगले ही दिन सच का पता सब को चल गया जिस लड़के ने मुझे पहचाना था वो राइफल उठाये सजा झेल रहा था। जो कहानी बाद में पता चली वो ये था की उस लड़की का उस लड़के के साथ अफैर था और हम सब की ड्यूटी के कारण वो मिल नहीं पा रहे थे इसलिए उसने मेरा नाम लिया जिससे हम नाराज़ होकर ड्यूटी न करे और उनका मिलना आसान हो जाये। लेकिन जब आर्मी वालों को हम पर भरोषा था तो वही झूट बोलता हो सकता था। और सख्ती से पूछने पर शायद लड़की टूट गयी थी। क्योंकि हम इस बारे में बिलकुल बात नहीं करना चाहते थे और दूसरे हम आर्मी वाले लड़कों पर ज्यादा भरोषा भी नहीं कर सकते थे। इसलिए भी हम सब अपने काम में लग गए।
Subscribe to:
Posts (Atom)



















