Showing posts with label Anand Comics. Show all posts
Showing posts with label Anand Comics. Show all posts

Sunday, October 8, 2017

Anand Chitrakatha-65-Dulhe Raja Chale Sasuraal


Download 10 MB
Download 34 MB
आनंद चित्रकथा-६५-दूल्हे राजा चले ससुराल
मनोज कॉमिक्स पूरी तरह से अपलोड करने के बाद अभी मै दिशाहीन हूँ। राज कॉमिक्स के कारण अब तुलसी कॉमिक्स पर काम संभव नहीं है। मनोज कॉमिक्स की सार्वजानिक शेयरिंग सम्भव नहीं है। पर इस बात का संतोष है की कॉमिक्स कॉमिक्स डिजिटल रूप में मेरे पास उपलभ्ध है। मनोज कॉमिक्स की कुल १२०७ कॉमिक्स को अपलोड करने में बहुतों का योगदान रहा। जिसने एक बार भी अपलोड करने की सोची होगी उसने मनोज कॉमिक्स ही अपलोड करना चाहा होगा। फिलहाल ये काम तो पूरा हो चुका है।
 आज फिर आनंद कॉमिक्स अपलोड कर रहा हूँ इसे स्कैन तो मैंने एक हफ्ते पहले कर लिया था पर अपलोड करने का समय अब मिला है। कहानी के लिहाज़ से पढ़ने लायक। एक मुर्ख का अपनी होने वाली ससुराल जाना और अपने को समझदार दिखाने का प्रयास करना उस प्रयास में होने वाली गलतियां जो हास्य पैदा करती है उसका मज़ा कुछ और ही है।
 पढ़े और इस कहानी का भरपूर आनंद लें। फिर मिलते है।

Monday, November 4, 2013

Anand Chitraktha-27-Jamakhoron Ka Giroh


Download 10 MB
Download 36 MB
आनंद चित्रकथा-२७-जमाखोरों का गिरोह (बंटी,पिंटू सीरीज़)
 सर्वप्रथम आप को दीवाली कि ढेर सारी शुभकामनाए,और मुझे पूरा यकीन है कि आप सब कि दीपावली बहुत ही आनंद पूर्वक बीती होगी। आज और कल दो दिन कि छुट्टी और है आज तो लगभग निकल ही चूका है और कल भी बहुत कुछ करने का मेरा मन नहीं है। इसलिए आज कम से कम एक कॉमिक्स अपलोड कर दूँ , यही सोच कर ये कॉमिक्स अपलोड कर रहा हूँ। कल बहुत दिनों बाद मैंने अपने परिवार के साथ कोई फ़िल्म देखी। कृष ३ और सच मानिये हम में से किसी कोई भी वो फ़िल्म ख़राब नहीं लगी। जब मै फ़िल्म देखने जा रहा था तो मेरे दिमाग में दो तरह कि शंकाएँ थी पहली कि वो हिंदी फिल्मो के मसलों जैसे भावनाए व गाने कैसे फ़िल्म में समाहित करेंगे और जो भी एक्शन है उन्हें हॉलीबुड के सामान कैसे बनाएंगे। पर इस फ़िल्म में एक्शन हॉलीबुड से बेहतर ही है गाने कही से भी अलग से नहीं लगते और भावनाओ के इतने बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया है कि मज़ा आ जाता है। एक जरुर देखने लायक फ़िल्म। हर कलाकार ने अपना सर्वश्रेठ दिया है। इस फ़िल्म को देखकर एक राज कॉमिक्स आयी थी "इच्झधारी" नागराज कि कॉमिक्स थी(दोनों कि कहानियों में कोई समानता नहीं है) हाँ एक डर की समानता जरुर है और वो डर था कि हीरो विलेन से कैसे जीतेगा यहाँ भी वो डर आप को दो कदम आगे ले जाता है।
अब बात इस कॉमिक्स कि कर ली जाये तो मै बस इतना कहूंगा कि मैंने स्कैन करके अपलोड कर दीया है पर इसमें ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके कारण इसे पढ़ना चाहिए। चित्रों का कुछ पता ही नहीं लगता कि उनका कहानी से क्या सम्बन्ध है और कहानी तो क्या कहना।
अगर आप को  कहानी अच्छी लग जाये तो फिर आप तो महान ही होंगे कि हर तरह कि चीज़ बर्दाश्त कर सकते है। अब इतनी बुरी कॉमिक्स मैंने स्कैन क्यों कि और फिर आप क्यों पढ़े। तो सीधा और दो  टूक जबाब है कि ये कॉमिक्स है और हम जितनी हिंदी कॉमिक्स सम्भव हो उसे बचाना चाहते है इसलिए ये कॉमिक्स मेरे पास है भी और मैंने इसे स्कैन और अपलोड करने जैसी मेहनत भी की है। और जब मैंने इसे स्कैन और अपलोड कर ही दिया है तो आप का भी ये कर्तव्य बनता है कि इसे डाउनलोड करके जरुर पढ़े आखिर हर अच्छी चीज़ आप की और बुरी चीज़ सिर्फ मेरे हिस्से तो ये सही बात नहीं है। और अगर इसकी डाउनलोडइंग कम होती है तो मेरी सच्च लिखने कि हिम्मत भी कमजोर होगी और फिर शायद अपनी सही पसंद और नापसंद न लिख सकू।

Thursday, January 3, 2013

Anand Chitrakatha-32-Lali Dali Ki Jamakhoron Se Takkar


Download 10 MB
Download 37 MB
आनंद चित्रकथा-32-लाली डाली और जमाखोरों से टक्कर
सबसे पहले आप सब को नए साल 2013 की हार्दिक शुभकामनाये
 नए साल पर मेरी तरफ से ये पहली अपलोड है। ये कॉमिक्स, आनंद चित्रकथा की 32 वी कॉमिक्स है और सच कहूँ बस ऐसे छाप दी लगता है। कॉमिक्स के चित्रों में ऐसा कुछ भी नहीं है की उसके बारे में कुछ भी कहा जाये। प्रिंटिंग भी अच्छी नहीं है और न ही चित्रों में कोई भी खाशियत है। नए साल पर इस तरह की कॉमिक्स अपलोड करने की इच्छा बिलकुल भी नहीं थी पर ये सोच कर अपलोड कर रहा हूँ की ये बहुत ही रेयर कॉमिक्स है। और इसलिए ये बहुत ही अनमोल हो जाती है।
 अब बात इसकी कहानी की कर लेते है ....
 दिलावर शेठ और शेठ धाँसू मल समाज के के सम्मानित व्यक्ति है,धर्म- कर्म और दान -कर्म करने में सबसे आगे रहते है। पर उनका दूसरा रूप जमाखोरों और कालाबाजारियों का है। जिसे लाली और डाली बेनकाब करना चाहते है पर कमिश्नर बिना सबूत के कुछ भी नहीं करना चाहते। अब लाली- डाली कैसे इन दोनों के बेनकाब करती है ये ही इस कहानी का आकर्षण है।
आप इस कॉमिक्स को पढ़िए,मै जल्दी ही दूसरी कॉमिक्स के साथ दुबारा  मिलता  हूँ  ........